जागरूकता वाहन रैली आयोजित         

जागरूकता वाहन रैली आयोजित         

जागरूकता वाहन रैली आयोजित                     जोधपुर/ यातायात नियमों की जागरूकता हेतु यातायात जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया पुलिस आयुक्त जोधपुर ओम प्रकाश के निर्देशानुसार एवं शहीन सी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय यातायात के सुपरविजन में श्रीमती शालिनी राज अतिरिक्त यातायात नियमों की जागरूकता हेतु यातायात जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया उपायुक्त यातायात जोधपुर के नेतृत्व मे यातायात पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के दौरान आमजन एवं वाहन चालकों में यातायात नियमों की जागरूकता के लिए यातायात जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया इस रैली को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर एवं निरीक्षक पुलिस यातायात द्वारा हरी झण्डी दिखाकर यातायात नियंत्रण कक्ष जोधपुर से रवाना किया जो मेडिकल चौराहा से बारहवी रोड़ चौराहा बोम्बे मोटर्स चौराहा पांववी रोड़ चौराहा जालौरी गेट चौराहा ओलम्पिक तिराहा होते हुए यातायात नियंत्रण कक्ष रोटरी चौराहा पहुंच कर सम्पन्न हुई।

रैली के दौरान कालिका यूनिट यातायात शाखा के दुपहिया वाहन इन्टरसेप्टर वाहन एवं चार पहिया वाहन मय यातायात शाखा के सभी निरीक्षकगण व कर्मचारीगण सामिल हुए। सभी दुपहिया वाहनो पर यातायात नियमों से संबंधित सोलाग्न लिखे तख्तियों एवं चार पहिया वाहनों पर फ्लेक्स बैनर से सुसजित आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया गया।

जागरूकता के क्रम में यातायात शहर के प्रमुख चौराहों पर सम्बन्धित क्षेत्राधिकार मे पुलिस अधिकारीयों द्वारा यातायात नियमों की पालना करने की समझाईश की गई।

यातायात पुलिस आयुक्तालय द्वारा समस्त आमजन से अपील की है कि अपना वाहन यातायात नियमों की पूर्ण पालना करते हुए चलायें एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने में जनसहभागिता निभाएं।