बाल विवाह मुक्त भारत अभियान
*बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को गुरूद्वारा सूरजपोल चौराहा जागरूक किया*
पाली 14 जनवरी। जिला बाल संरक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग पाली अन्तर्गत संचालित चाइल्ड हेल्प लाईन यूनिट पाली द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने निर्देश दिए कि इस अभियान के तहत द्वितीय चरण 01 से 31 जनवरी तक मन्दिर मजिस्द चर्च व गुरूद्वारों जैसें धार्मिक स्थल पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाए।
बुधवार को 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत द्वितीय चरण के अवसर पर यह कार्यक्रम गुरूद्वारा, सूरजपोल चौराहा में आयोजित किया गया। जिसमें चाइल्ड हेल्प लाईन यूनिट पाली के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड काउंसलर रेणुका जोशी सुपरवाईजर मिनाक्षी व्यास केस वर्कर दिव्यांशी अरोड़ा एवं दर्शन सामरिया द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम व बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक किया गया एवं बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलवायी गई।
--------------