गौड़ कादरी व रंगा का एकल काव्य पाठ-सम्मान समारोह 27 को

गौड़ कादरी व रंगा का एकल काव्य पाठ-सम्मान समारोह 27 को

गौड़ कादरी व रंगा का एकल काव्य पाठ-सम्मान समारोह 27 को

The Bhaswar Times News 

बीकानेर नगर के हिंदी एवं राजस्थानी भाषा के कीर्तिशेष वरिष्ठ साहित्यकार नरपत सिंह सांखला की पावन स्मृति में स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला स्मृति संस्थान द्वारा त्रैमासिक त्रिभाषा एकल काव्य पाठ श्रृंखला के क्रम में नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के रचनाकारों का एकल काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।

       संस्थान सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ शाइर कहानीकार कासिम बीकानेरी ने बताया कि त्रिभाषा एकल काव्य पाठ व सम्मान समारोह की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा करेंगे।

      संस्थान के संस्थापक एवं कार्यक्रम समन्वयक संजय सांखला ने बताया कि त्रिभाषा एकल काव्य पाठ व सम्मान समारोह की चौथी कड़ी के तहत हिंदी कवि के तौर पर वरिष्ठ कवियत्री मोनिका गौड़, वरिष्ठ उर्दू शाइर जिया उल हसन कादरी, राजस्थानी के युवा कवि पुनीत कुमार रंगा का एकल काव्य पाठ दिनांक 27 सितम्बर, 2025 शनिवार को शाम 6 बजे रानी बाजार सर्किल के पास स्थित सांखला साहित्य सदन में आयोजित किया जाएगा। साथ ही संस्थान द्वारा तीनों रचनाकारों को स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला स्मृति साहित्य सम्मान अर्पित किया जाएगा।