पुलिस पशासन ऑपरेशन गरिमा के तहत रैली एवं कार्यशाला का आयोजन
पुलिस पशासन ऑपरेशन गरिमा के तहत रैली एवं कार्यशाला का आयोजन

बगड़ी नगर - राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी नगर एवं महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बगड़ी नगर जिला पाली में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन गरिमा" अभियान के तहत एक कार्यशाला एवं रैली का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम विद्यालय में बालिकाओं को राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलाए जा रहे "ऑपरेशन गरिमा" के विषय में बालिकाओं को विस्तृत जानकारी दी गई, थाना अधिकारी प्रहलाद सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन गरिमा" के तहत बालिकाओं को ऑपरेशन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई, बालिका सुरक्षा एवं मातृशक्ति का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए यह योजना चलाई जा रही है, साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल मुकेश चौहान, पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं हेल्पलाइन - ऑपरेशन गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी गई, महिला कांस्टेबल पारस चौधरी ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए और आत्मनिर्भर बनकर अपने देश समाज का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया, इस कार्यक्रम में पुलिस थाना बगड़ी नगर के थाना अधिकारी प्रहलाद सिंह शेखावत, सहायक उप निरीक्षक भगवान राम, हेड कांस्टेबल लालू राम सीरवी, साइबर एक्सपर्ट मुकेश चौहान, कांस्टेबल महेंद्र सारण, महिला कांस्टेबल पारस चौधरी एवं दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक गण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे, दोनों विद्यालयों में कार्यशाला के बाद "ऑपरेशन गरिमा" के संबंध में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जो कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी नगर से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, मुस्लिम बस्ती, कलालो का बास, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रामदेवरा, हनुमान देवरा होते हुए पुनः राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में समापन किया गया, अंत में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी नगर एवं महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बगड़ी नगर के प्रधानाचार्य ने अपने विचार रखें एवं सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया