दीप विद्या आश्रम विद्यालय में विजेताओं का भाव्य  सम्मान समारोह 

 दीप विद्या आश्रम विद्यालय में विजेताओं का भाव्य  सम्मान समारोह 

 दीप विद्या आश्रम विद्यालय में विजेताओं का भाव्य  सम्मान समारोह 

पाली 
69वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो छात्रा वर्ग (17 व 19 वर्ष) प्रतियोगिता में दीप विद्या आश्रम की चार बालिकाओं ने अपने व्यक्तिगत हौसले और जज्बे से शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान सुरक्षित किया। इस उपलब्धि का जश्न विद्यालय प्रांगण में एक गरिमामय सम्मान समारोह के रूप में प्रात 11:30 पर  मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली जिला वूशू सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद आसीफ रहे।
अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन लोहिया ने की।
विशिष्ट अतिथियों में श्री रत्न लाल बारुपाल (प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुलथाना),  यशोदा चौहान, बुशरा अंसारी, मोहम्मद इक़बाल, पंकज, अनवर हुसैन एंव श्री जी यादव , 

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक अकरम खान ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि –
"बालिकाओं की प्रतिभा तभी निखरेगी जब परिवार उन्हें खुलकर खेलने और आगे बढ़ने का अवसर देगा।" बालिकाएं जब मैदान में फाइट के उतरी तो उनका जज्बा देखकर मैं खुद दंग रह गया 

श्री रतन लाल बारूपाल (प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुलथाना) ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा “खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। दीप विद्या आश्रम विद्यालय और इसके कोच श्री आसिफ अली का यह प्रयास सराहनीय है, जिन्होंने सीमित साधनों में भी इतना बड़ा परिणाम दिया।”
उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों की सराहना की कि वे बच्चों को शिक्षा के साथ खेल में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
श्रीमती श्रीजी यादव (अध्यापिका)
अपने चिर-परिचित जोश और प्रेरक अंदाज़ में बोलते हुए श्रीमती श्रीजी यादव ने कहा 
 “पदक केवल धातु के टुकड़े नहीं, यह साहस, अनुशासन और सपनों के साकार होने का प्रतीक है।”

अंत में विद्यालय के डायरेक्टर श्री कमल जैन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा –
“आज के विजेता विद्यार्थी दीप विद्या आश्रम की आत्मा हैं। 
गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक उनकी मेहनत का फल है, लेकिन असली उपलब्धि यह है कि उन्होंने पूरे जिले में विद्यालय का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया। 
हम सब मिलकर बच्चों को एक ऐसा मंच देंगे जहाँ वे शिक्षा और खेल दोनों में सफलता प्राप्त कर सकें।”
विजेता विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी सम्मानित कर यह संदेश दिया गया कि खेल और शिक्षा दोनों में परिवार और विद्यालय की सहभागिता ही बच्चों को आगे ले जाती है।
समारोह में बच्चों और स्टाफ ने मिलकर विजय की खुशी साझा की और एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। 
कार्यक्रम का मंच संचालन वैभवी रंगवानी ने अपनी ओजस्वी वाणी और प्रभावी शैली से ऊँचाइयाँ प्रदान करते हुए शानदार ढंग से किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार  श्री जी यादव , नरेश सेन निखिल चौपड़ा रेखा कुमावत , निलम दवे कायनात खिलजी , रेखा दमानी तफशीन अंसारी , नरपत सिंह , आकाश जैन   एवं गणमान्य , अभिभावकगण उपस्थित रहे।