राष्ट्रीय स्तरीय जिमनास्टिक प्रशिक्षण का हुआ आगाज
राष्ट्रीय स्तरीय जिमनास्टिक प्रशिक्षण का हुआ आगाज
पाली 13 जनवरी। पाली के डिस्ट्रिक्ट क्लब स्थित खेल संकूल मे मंगलवार से 69 वी राष्ट्रीय विद्यालय स्तरीय जिमनास्टिक छात्र-छात्रा 14 वर्ष आयु वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समारोह पुर्वक आगाज हुआ।
प्रधानाध्यापक एवं संयोजक भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का आगाज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप करमचंदानी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी तेज सिंह पंवार उप जिला शिक्षा अधिकारी शारिरिक शिक्षा बलवीर सिंह राणावत अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र प्रसाद डाबी के आथित्य में हुआ। उन्होने बताया कि शिविर में राजस्थान टीम के कुल 18 छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं जो 19 से 20 जनवरी तक तक साल्ट लेक सिटी कोलकाता पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए छैलेंद्र सिंह राठौड़ पर्वत सिंह बीकानेर से प्रतिनियुक्ति प्रशिक्षक भोम सिंह जयपाल सांखला चंदू कुमावत धर्मिष्ठा प्रजापत आदि जुटे हुए है।