राष्ट्रीय युवा सप्ताह एंव व्यावसायिक कौशल प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिता आगाज
राष्ट्रीय युवा सप्ताह एंव व्यावसायिक कौशल प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिता आगाज
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। जय प्रकाश शर्मा, अधीक्षक के निर्देशन में राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान सोजत सिटी में राष्ट्रीय युवा सप्ताह एंव व्यावसायिक कौशल प्रदर्शनी / खेलकूद प्रतियोगिता आगाज हुआ। यह प्रतियोगिता 12.01.2026 से 19.01.2026 तक आयोजित होगी कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में 12.01.2026 को संस्थान के प्रभारी दरियाव मोर्य क.अनु. एंव देवेन्द्र सिंह व.सहा. ने मुख्य अतिथि श्याम लाल गहलोत, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, हीरालाल काठेर, महामंत्री, राकेश भटनागर, महामंत्री, एवं जोगेश जोशी पार्षद को साफा पहनाकर स्वागत किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षणार्थियो को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया। तथा स्वामी विवेकानन्द के आर्दशो को अपने जीवन में उतारने की सीख दी तथा विभिन्न व्यवसायों द्वारा बनाये गये मॉडल, प्रदर्शनी व चार्ट आदि का अवलोकन किया गया एवं प्रशिक्षणार्थियो की सराहना की गई। एवं स्वदेशी संकल्प लिया गया तथा दौड़ का आयोजन किया गया।कार्यकम के दौरान संस्थान के कर्मचारी दरियाव मोर्य क.अनु. देवेन्द्र सिंह व. सहा, श्रीमति राधा देवी च.श्रे.क. एंव अतिथी अनुदेशक कुलदीप लोहार, कैलाश चन्द शर्मा, हितेश परिहार, कृष्ण मारु एंव श्रीमति पुनम चदांवत ने मुख्य अतिथियो का धन्यावाद ज्ञापित किया।