डेह में मनाया नूतन वर्षाभिनन्दन समारोह
डेह में मनाया नूतन वर्षाभिनन्दन समारोह
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार पवन पहाड़िया डेह
जीवन को खुशहाल बनाना स्वयं के हाथ में ही है । इंसान को कार्य की अधिकता के बोझ तले दबे रहने से निकलने के लिए किसी न किसी अवसर को समर्पित कर खुशियां बटोरने के लिए व गम भुलाने के लिए मनोरंजन जैसे कार्यक्रम करते रहना स्वास्थ्य व जीवन जीने के लिए अति आवश्यक है , यह बात डेह उप डाकघर के पोस्ट मास्टर राजेन्द्रसिंह विश्नोई ने डाकघर कर्मचारियों के संग डेह की गीता होटल में आयोजित नव वर्ष समारोह में बोलते हुए कही ।उन्होंने बताया कि हम जनता के सब से करीबी सेवक हैं हमे जिस तरह हमारा फर्ज निभाना होता है उसी तरह कभी कभी ऐसे आयोजन भी करते रहना चाहिए जिससे हमारे में स्फूर्ति में श्रीवृद्धि होती रहे ।

कार्यक्रम में शाखा डाकपाल रामपाल पारीक , भूराराम व सत्यनारायण शौभावत नें भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर शाखा डाकपाल जीतुराम , गजेन्द्रसिंह , प्रेमशुख शर्मा , भूराराम , गोपालदान ,गणेशसिंह , देवेंद्र , नरेंद्र शर्मा , संदीप पहाड़िया , फतुराम छाबा , रौनक , अरविंद , चुनाराम , मनोज , नवीन पहाड़िया , अजयकुमार , रितिक डारा , मोना ,नीनू शर्मा , निरमा , हरविंदर कौर सहित कई नागरिक उपस्थित थे । नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम में नाच गाने सहित भोज का कार्यक्रम हुआ ।मंच संचालन डेह के पोस्टमास्टर राजेन्द्रसिंह विश्नोई ने किया ।