युवा दिवस पर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
युवा दिवस पर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
स्वदेशी, मतदान, सड़क सुरक्षा, सजगता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार पवन पहाड़िया डेह नागौर

लाडनूं। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय, लाडनूँ के तत्वावधान में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नगर में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व *प्राचार्य डॉ. गजादान चारण के मार्गदर्शन एवं संयोजक सुरेन्द्र कागट* के संयोजन में किया गया।
*रैली टंकी चौराहा (निम्बी रोड) से प्रारंभ होकर सरकारी अस्पताल, बस स्टैंड, राहु गेट, चार थंभा, रसगुल्ला हाउस, नगरपालिका, जौहरी स्कूल, गोदारा भवन होते हुए स्टेशन* तक पहुँची। रैली को उप-अधीक्षक पुलिस लाडनूँ *जितेंद्र सिंह चारण एवं तहसीलदार लाडनूँ श्री अनिरुद्ध पांडे ने हरी झंडी* दिखाकर रवाना किया।
मार्ग में विभिन्न स्थानों पर *व्यापारी वर्ग एवं नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया।* छात्राओं ने हाथों में *स्लोगन लिखी तख्तियाँ एवं बैनर लेकर स्वदेशी अपनाने, मतदान के प्रति जागरूकता, सड़क सुरक्षा, सामाजिक सजगता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द से जुड़े संदेशों को नारों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया।*

रैली के समापन पर *सी.ए. नितेश माथुर एवं श्रीमती दिव्या माथुर* द्वारा छात्राओं को अल्पाहार एवं जलपान करवाया गया। इसके पश्चात छात्राएँ बसों द्वारा पुनः महाविद्यालय परिसर पहुँचीं। बसों की व्यवस्था संस्कार स्कूल खानपुर की निदेशक डॉ. सुमन गोदारा की ओर से की गई।
पुनः महाविद्यालय आकर *स्वामी विवेकानन्द जयंती* के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वृत्ताधिकारी लाडनूँ *जितेंद्र सिंह चारण* ने स्वामी विवेकानन्द जी की शिक्षाओं को युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताते हुए *‘राजकोप एप’* की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी छात्राओं के मोबाइल में उक्त एप डाउनलोड करवाया। उन्होंने इसे नागरिक सहभागिता एवं प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम बताया।

अतिविशिष्ट अतिथि तहसीलदार लाडनूँ *श्री अनिरुद्ध पांडे* ने स्वामी विवेकानन्द जी को भारत की सोई हुई मेधा को जगाने वाला महापुरुष बताते हुए *‘मतदान एवं जनतंत्र’* विषय पर महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
*प्राचार्य डॉ. गजादान चारण* ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को विवेकानन्द जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया तथा आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन *सुरेन्द्र कागट* द्वारा किया गया।