ख़ुर्शीद व सुषमा को चम्बल साहित्यश्री सम्मान तथा 'एक दीप और जलाना' का लोकार्पण सम्पन्न

ख़ुर्शीद व सुषमा को चम्बल साहित्यश्री सम्मान तथा 'एक दीप और जलाना' का लोकार्पण सम्पन्न

ख़ुर्शीद व सुषमा को चम्बल साहित्यश्री सम्मान तथा 'एक दीप और जलाना' का लोकार्पण सम्पन्न

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

चम्बल साहित्य संगम, कोटा की ओर से श्री धन्ना लाल मेहरा की स्मृति में आयोजित नवें चम्बल साहित्यश्री सम्मान-2026 से उदयपुर के शाइर ख़ुर्शीद शेख 'ख़ुर्शीद' व कोटा की कथाकार सुषमा अग्रवाल को शॉल, श्रीफल,पगड़ी,उपरना,सम्मान-पत्र एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया। महासचिव कवि हलीम आईना ने बताया कि 11जनवरी 2026को लक्ष्मण विहार (प्रथम) कुन्हाड़ी में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कवि बद्री लाल दिव्य के आठवें कविता संग्रह 'एक दीप और जलाना' तथा अदबी उड़ान पत्रिका के 41वें अंक का लोकार्पण भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. चंद्र शेखर सुशील रहे, अध्यक्षता डॉ. अतुल चतुर्वेदी ने की, प्रो.(डॉ.)अनिता वर्मा व भगवती प्रसाद गौतम विशिष्ट अतिथि रहे। मंच -संचालन हलीम आईना ने किया।मंजू किशोर रश्मि तथा डॉ. कृष्णा कुमारी ने सम्मानित साहित्यकारों पर पत्र वाचन किया। लेखक परिचय जगदीश भारती ने दिया, मुख्य वक्ता डॉ. नन्द किशोर महावर थे।सरस्वती वंदना योगिराज योगी ने की। इस अवसर पर संभाग के प्रमुख ख्यातनाम रचनाकारों ने उपस्थित रह कर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। जिनमें किशन लाल वर्मा, मुकुट मणिराज, जितेन्द्र निर्मोही, बाबू बंजारा, चाँद शेरी, रामेश्वर शर्मा,महेन्द्र नेह, गोरस परचण्ड, आर. सी. आदित्य, रामकरण प्रभाती,हंसराज चौधरी, मयंक सोलंकी, विष्णु विश्वास, राजेन्द्र पंवार, मुरलीधर गौड़, सुरेश पण्डित, विष्णु हरिहर, जगदीश निराला,दिनेशराय द्विवेदी, कमलेश कमल,घाँसी लाल पंकज, महावीर मेहरा, पवन गौतम, सत्येन्द्र वर्मा,महेश पंचोली, दुर्गाशंकर बैरागी, रुपनारायण संजय आदि प्रमुख थे