सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरके बालिकाओं के कदम
सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरके बालिकाओं के कदम
चीमा बाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
पाली 2 फरवरी ।श्रीमती चीमा बाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कोलोनी पाली में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य राधेश्याम सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीबीईओ देवाराम चौधरी विशिष्ट अतिथि उर्मिला जैन,दीपक जैन थे तथा अध्यक्षता विद्यालय की एस एम सी अध्यक्ष रेखा प्रजापत ने की। अतिथियों का बहुमान माला साफा शाल एवं उपरने द्वारा विद्यालय स्टाफ पंकज शर्मा हेमंत शर्मा महेन्द्र कृष्णा शर्मा,राजकुमारी जैन,मनीषा बोराणा,अनुराधा राजपुरोहित ने किया। उर्मिला जैन ने बारहवीं की विदाई ले रही छात्राओं को पानी की बोतल , रजिस्टर एवं बालिया स्कूल के वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक नरेशचंद्र बोहरा ने विद्यालय के सभीr विद्यार्थियों को पेन तथा समाजसेवी दीपक जैन ने विद्यालय को कार्यक्रम हेतु ,पर्दे भेंट किए।एसीबीईओ देवा राम चौधरी ने छात्राओं को परीक्षा में शांत चित्त से पेपर हल कर अधिक अंक प्राप्ति के तरीके बताए। छात्राध्यापिका सोनाली अर्चना वंशिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति में सहयोग किया इनका बहुमान पानी की बोतल भेंट कर किया गया। अतिथियों ने विभिन्न वर्गों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का स्मृति चिन्ह दे बहुमान किया।समस्त विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था विद्यालय स्टाफ ने की। बैठक व्यवस्था मैना देवी कमला बाई ने तथा मंच संचालन हेमंत दवे एवं कृष्णा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के मध्य म्यूजिकल चेयर खेल का आयोजन किया गया जिसमें बारहवीं की निशा प्रथम रही।