हरि शंकर वर्मा बने रेलवे बोर्ड के सदस्य*

हरि शंकर वर्मा बने रेलवे बोर्ड के सदस्य*

*हरि शंकर वर्मा बने रेलवे बोर्ड के सदस्य*

नई दिल्ली/ वर्ष 1987 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) अधिकारी हरि शंकर वर्मा ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) तथा भारत सरकार के पदेन सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे रेलवे बोर्ड में महानिदेशक (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे।

अपने सेवाकाल में वर्मा ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (मध्य रेलवे मुंबई),मंडल रेल प्रबंधक (सेलम मंडल दक्षिण रेलवे) मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक (मध्य रेलवे)प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (दक्षिण पश्चिम रेलवे,हुबली) तथा भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान लखनऊ के महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

महानिदेशक (सुरक्षा) के रूप में उनके कार्यकाल में प्रक्रिया सुधारों के चलते रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ और परिणामी दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई। उन्हें दो बार रेल मंत्री पुरस्कार सहित कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।