केंद्रीय सिँह राज्य सीमा दौरे पर
केंद्रीय रक्षा मंत्री सिँह राज्य सीमा दौरे पर
जोधपुर । देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन जैसलमेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के दौरे पर रहेंगे।तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को सिँह जैसलमेर पहुंचेंगे।
23 से 25 अक्टूम्बर तक तीन दिन आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस जैसलमेर में होने जा रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में वे सेना के अधिकारियों के साथ देश की सुरक्षा व्यवस्था और सैन्य तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। जानकारी के अनुसार वे लोंगेवाला में जवानों से भी बातचीत करेंगे। तीन दिन चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में देश की सीमाओं की मौजूदा स्थिति तकनीकी बदलावों और आने वाले वर्षों में सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के मुद्दों पर विचार किया जाएगा। अपने दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसलमेर के आर्मी वॉर म्यूजियम भी पहुंचेंगे।