श्रीमती संतोष ऋचा, मथुरा को मिलेगा 51000 का कृष्ण बिनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान
श्रीमती संतोष ऋचा, मथुरा को मिलेगा 51000 का कृष्ण बिनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ ने की पुरस्कारों की घोषणा
लखनऊ/ नाथद्वारा। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के बाल साहित्य सम्मानों हेतु गठित समिति की संस्तुति पर वर्ष 2024 के निम्नलिखित बाल साहित्यकारों को अभिनन्दित किया जायेगा जिसमें सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान सुश्री रेनू मण्डल, मेरठ, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान प्रेम किशोर पटाखा, अलीगढ़, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान देशबन्धु शाहजहाँपुरी, शाहजहाँपुर, कृष्ण बिनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान श्रीमती संतोष ऋचा, मथुरा, उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान सुश्री मल्लिका वर्मा, गोरखपुर को प्रदान किया जाएगा जिसमें प्रत्येक सम्मान की धनराशि रु. 51,000-00 है। सम्मानित बाल साहित्यकारों को पुरस्कार धनराशि सहित अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जायेगा।
उक्त जानकारी डॉ० अमिता दुबे प्रधान सम्पादक कृते निदेशक द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।
साहित्य मंडल नाथद्वारा ने दी बधाई
उक्त सभी पुरस्कार विजेता के साथ कृष्ण बिनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान श्रीमती संतोष ऋचा, मथुरा को प्रदान किए जाने पर साहित्य मंडल नाथद्वारा के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा व परिवार द्वारा खुशी जाहिर करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।