संकट की घडी मे प्रशासन आपके साथ हे :- जांगिड़
संकट की घडी मे प्रशासन आपके साथ हे :- जांगिड़
सोजत । गणेश विसर्जन करते समय खोखरा तालाब में डूबे युवकों के घर सांत्वना एवं संबल देने पहुँचा सोजत प्रशासन । कल विसर्जन के दौरान काल कलवीत हुए मुकेश और छैलाराम के निवास पर उपखण्ड अधिकारी मासिंगाराम सुथार, पुलिस उपअधीक्षक देरावर सिंह सोढा, तहसीलदार डॉ दिलीप सिंह पहुँचे और परिवार तथा परिजनों को हिम्मत बँधाई। घटना के प्रति दु:ख व्यक्त करते हुए अधिकारियो ने गोताखोर सोहन राम बंजारा की हिम्मत की दाद दी जिन्होंने विकट परिस्थिति में भी मानवता की भावना से कार्य कर शवों को बाहर निकाला।
अधिकारियो ने नियमानुसार सरकारी सहायता का आश्वाशन परिवार को दे कर भरोसा दिलाया । उपखण्ड अधिकारी जांगिड़ ने बताया की प्रशासन संकट की घडी मे आपके साथ है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पीडित परिवार को अवश्य दिलाया जायेगा। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी रवि खन्ना , सद्दाम हुसैन ,श्यामसिंह लखावत मौजुद रहै ।