जनगणना 2027 कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण के दिए निर्देश*
*जनगणना 2027 कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सर्वेक्षण के दिए निर्देश*
पाली, 23 मई। निदेशालय जनगणना विभाग जयपुर से संभाग प्रभारी संतोष कुमार ने शनिवार को जिला समन्वयक दिनेश कुमार रैगर एवं चार्ज अधिकारी जितेंद्र सोनी के साथ नगर निगम पाली क्षेत्र में संचालित जनगणना 2027 के कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एसआरएस ब्लॉक तथा सुपरवाइजर सर्किल संख्या 39 एवं 40 के विभिन्न गणना ब्लॉकों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर बृजलाल सिंह चारण एवं अपूर्व माथुर सहित प्रगणक नवीन, गरिमा, प्रदीप एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
सुपरवाइजर सर्किल 39 के अंतर्गत सभी 6 गणना ब्लॉकों का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण पाया गया, जबकि सर्किल 40 में 4 ब्लॉकों का कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मौके पर कार्य प्रगति, भवन नंबरिंग एवं सर्वेक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया।
संभाग प्रभारी ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पूर्ण गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा कोई भी घर सर्वेक्षण से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कार्य प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है अथवा भवन नंबरिंग का कार्य लंबित है, वहां संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स से समयबद्ध, जिम्मेदारीपूर्ण एवं गंभीरतापूर्वक जनगणना कार्य संपादित करने का आह्वान किया, ताकि निर्धारित अवधि में कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।