गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए पंजीकरण शुरू देशभर से आमंत्रित किये जायेंगे आवेदन

गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए पंजीकरण शुरू देशभर से आमंत्रित किये जायेंगे आवेदन

गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए पंजीकरण शुरू देशभर से आमंत्रित किये जायेंगे आवेदन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

झुंझुनूं/सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं के चयन एवं पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा करते हुए देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। धर्मपाल गाँधी ने बताया कि यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान समारोह प्रत्येक वर्ष 1 सितंबर को गाँधीवादी समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी एवं आदर्श समाज के प्रणेता श्री बजरंग लाल गाँधी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाता है। समारोह का उद्देश्य समाज के उन उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने कार्यों से राष्ट्र निर्माण, मानवता की सेवा और गाँधीवादी मूल्यों को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि सेवा, सत्य, अहिंसा, सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित व्यक्तियों के योगदान का राष्ट्रीय अभिनंदन है। यह सम्मान उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में प्रेरणादायी भूमिका निभाई है।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभाओं को शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं अनुसंधान, साहित्य एवं पत्रकारिता, कला एवं संस्कृति, योग, संगीत, नृत्यकला, खेल, शांति स्थापना, राष्ट्र सेवा तथा समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित की भावना के साथ कार्य करने वाले राजनीति एवं राजकीय सेवा से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। धर्मपाल गाँधी ने बताया कि इस वर्ष समारोह को और अधिक व्यापक एवं राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।