प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी

प्रधानमंत्री को लिखी चिठी 

रिपोर्ट : सुरेन्द्र सिंह संवाददाता THE BHASWAR TIMES UTTARAKHAND

दिनांक 8 सितंबर 2026

पिछले साल  साल आई प्राकृतिक आपदा जिसमें उत्तराखंड के कई स्थानों में भारी तबाही हुई है ,वह मनहूस तिथि थी 6 अगस्त 2025 जिसमें धराली गाँव और छोटा शहर पूरा तवाह हुवा । इसके अलावा उत्तराखंड के कई गाँव आपदा की चपेट में आए ,ग्राम ताल ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल में भी आकाशीय बिजली गिरने से खेत बह गए रास्ते टूट गए ग्रामीणो को  पूरा एक साल तक भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा । आने जाने के मार्ग अवरुद्ध हो गए। 

इसी मामले में सुरेन्द्र सिंह गुसाईं ने एक पत्र माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को दिनांक 13 दिसंबर 2025 को लिखा जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के विकास संबंधित बातों का जिक्र किया ,पलायन और गौ हत्या के बारे में भी लिखा तथा अपने घर के आगे जो खेत बह गए उनका जिक्र किया तथा माननीय प्रधानमंत्री जो एक छाया चित्र भी उक्त स्थान का भेजा । प्रधानमंत्री कार्यालय से मेसेज आया कि आपकी शिकायत का निबटारा कर दिया गया है। लेकिन अभी तक उनके छतिग्रस्त मकान के आगे जो खेत बह गए उनकी सुरक्षा दीवार तक नहीं बनी । बल्कि हुवा ये की अगल बगल के सारे पुसते रास्ते बनाए गए और सुरेन्द्र सिंह गुसाई के बहे खेत और चौक की सुरक्षा दीवार के बारे में ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र सिंह बिष्ट ने खंड विकास अधिकारी श्री हरेन्द्र सिंह कोहली को गलत झूटी रिपोर्टलिख कर दे दी ,जिसमें लिखा गया है कि शिकायत कर्ता के आवास की सुरक्षा हेतु आपदा मद से 7.50 लाख की लागत से तथा मनरेगा योजना के अंतर्गत 2.00 लाख की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया है । खंड विकास अधिकारी श्री हरेन्द्र कोहली ने उप जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को बिना सही जांच किए रिपोर्ट कर दी । 

सुरेन्द्र सिंह गुसाई का कहना है कि इस बिषय पर जिलाधिकारी पूरे मामले की निसपक्ष जांच कराए । उनका यह भी कहना है कि इतनी लागत से कई पुसते और सुरक्षा दीवार बनती ।