कृष्ण जन्माष्टमी एवं पं. मधुसूदन ओझा की 151वीं जयंती पर ऊँ आश्रम, जाडन में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

कृष्ण जन्माष्टमी एवं पं. मधुसूदन ओझा की 151वीं जयंती पर ऊँ आश्रम, जाडन में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

कृष्ण जन्माष्टमी एवं पं. मधुसूदन ओझा की 151वीं जयंती पर ऊँ आश्रम, जाडन में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

पाली/जाडन।
कृष्ण जन्माष्टमी एवं महामहोपदेशक समीक्षाचक्रवर्ती विद्यावाचस्पति पं. मधुसूदन ओझा की 151वीं जयंती के अवसर पर 17 अगस्त 2025 को ऊँ आश्रम, जाडन (पाली) में भव्य अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं वैदिक संस्कृति आराधना कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न हुआ।

इस आयोजन का संयोजन वैदिक संस्कार एवं शिक्षा बोर्ड, राजस्थान सरकार तथा विश्वगुरुदीप आश्रम शोध संस्थान, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

समारोह में विश्वगुरु महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी महेश्वरानंद जी के आशीर्वचन प्राप्त हुए। साथ ही महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानेश्वरपुरी जी तथा महामंडलेश्वर स्वामी फुलपुरी जी ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन दिए।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 डॉ. सुरेश गर्ग तथा डॉ. राजकुमार जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य सारस्वत वक्तव्य वैदिक संस्कार एवं शिक्षा बोर्ड, राजस्थान सरकार के अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल सुथार ने प्रस्तुत किया।

ज्ञान भारतम मिशन संयोजक  एवं विश्व गुरु जी के सचिव  कपिल अग्रवाल ने बताया कि अब देवस्थान विभाग एवं वैदिक शिक्षा बोर्ड भी  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मिशन ज्ञान भारतम्” के अंतर्गत प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य आगे बढ़ाएंगे। और उसके लिए अपने-अपने विभागों में एक अलग से इसका विभाग बनाएंगे
कार्यक्रम में विदेशी भक्त काफी संख्या में उपस्थित हुए