मेरा भारत - मेरी जिम्मेदारी थीम पर पदयात्रा आयोजित*

मेरा भारत - मेरी जिम्मेदारी थीम पर पदयात्रा आयोजित*

*मेरा भारत - मेरी जिम्मेदारी थीम पर पदयात्रा आयोजित*

*युवाओं ने किया शहीदों को नमन*                                                                                                                                        पाली 23 मार्च/युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा माय भारत के माध्यम से जिले में “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन खिवाड़ा में किया गया।  

कार्यक्रम का आगाज पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन गिरधारी सिंह मेड़तिया बोलागुडा पूर्व जिला परिषद सदस्य सुमित्रा राजपुरोहित, सरपंच श्रीपाल वैष्णव, जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने शहीद भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। अतिथियों ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा खिंवाड़ा के आखरिया चौक से मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टेंड पर समाप्त हुई। पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा राजपुरोहित ने युवाओं को शहीद भगतासिंह के जीवन से युवाओं को अवगत करवाते हुए उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सरपंच वैष्णव ने युवाओं को विकसित ग्राम से विकसित भारत में योगदान के लिए आगे बढकर सहयोग का आहवान किया। जिला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। युवाओं ने पदयात्रा के दौरान तिरेंगे के साथ तखतियों से शहीदों के जीवन से प्रेरणा के साथ मेरा - मेरी जिम्मेदारी का संदेश दिया। 

इस अवसर पर भोपालसिंह उदावत सौरभ मेवाड़ा रवि राजपुरोहित रोकड़चंद शर्मा, बालाजी विधालय प्रभारी प्रकाश चंदेल प्रवीण जोशी ग्राम सहायक फुटरमल भंवरसिंह राजपरोहित हितेश सोनी गंगा हायशा सहित अनेक युवा व आमजन उपस्थित रहे।