विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता के लिए होंगे विविध कार्यक्रम*
*विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता के लिए होंगे विविध कार्यक्रम*
पाली 23 मार्च। विश्व क्षय रोग दिवस पर 24मार्च के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाएगा तथा टी.बी. मुक्त भारत अभियान (100 डे कैम्पेन) का शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 24 मार्च को क्षय रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया जाएगा जो टीबी अस्पताल से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः वहीं समापन होगी।
इस रैली में जीएनएम एवं एएनएम प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे। साथ ही शहर के समाजसेवी निक्षय मित्र गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
रैली के उपरांत प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा