मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार

मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार

मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार         पाली /मोटर साईकिल चोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने मोटर साईकिल बरामद की हैं.

 जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया दिनांक 18.नवंबर 2025 को प्रार्थी श आनंदराज चौहान निवासी राजेन्द्र नगर विस्तार पाली पी.एस. औ० क्षेत्र पाली की जन अस्पताल पाली के बाहर खडी मोटरसाईकिल को दिन मे अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले जाने एवं शहर पाली में बढती चोरी की वारदातों की गम्भीरता को देखते हुए और अज्ञात मुलजिमान की धरपकड़ हेतु थानाधिकारी हनुवंतसिह नि.पु पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली की टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये और सूचना सकंलन कर मुखबीर सूचना से संदिग्ध संतोष की पहचान कर टीम द्वारा मुलजिम को गिरफतार करने व प्रकरण की माल बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। तथा मोटरसाइकिल सीडी110डीएक्स जिसके नंबर आरजे 22 केएस 6252 मुलजिम से अन्य चोरीयो के बारे मे गहन पुछताछ जारी है।