सिंगल प्लास्टिक के थौक विक्रेता दूकान दारों पर मारा छापा
सिंगल प्लास्टिक के थौक विक्रेता दूकान दारों पर मारा छापा
पाली 09 नवम्बर। जिला कलेक्टर एलएन मंन्त्री पाली की पहल (राम सेतु की गिलहरी अभियान) के अन्तर्गत भावी पीढ़ी को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए पाली नगर निगम द्वारा स्पेशल टीम गठित कर अभियान को जारी रखते हुए प्लास्टिक के थौक विक्रेता दूकान दारों पर छापा मारा गया है। जिसे लगभग 80kg अस्सी किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त किया व 16200/ जूर्माना लगाया गया है। टीम गठित D.O.C.प्रभारी बादल सिंह मेडतीया इन्स्पेक्टर कानाराम रल, गोपाल आदिवाल अशोक डूलगच रवि आदितय जमादार विक्रम वाघेला शिवकुमार आदिवाल नेमीचंद सेनदड अजय आदिवाल आदि निगम के कर्मचारी मौजूद रहे। आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।