ऑपरेशन-"प्रहार" के तहत मादक पदार्थ अवैध डोडा पोस्त किया जब्त
ऑपरेशन-"प्रहार" के तहत मादक पदार्थ अवैध डोडा पोस्त किया जब्त
पुलिस थाना शिवपुरा द्वारा ऑपरेशन "प्रहार" के तहत बडी कार्यवाही।
केटा कार से 45.670 किलोग्राम मादक पदार्थ अवैध डोडा पोस्त किया जब्त
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू आई.पी.एस. नें बताया कि जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन व खरीद व बेचान की रोकथाम व पाली को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने हेतु जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन "प्रहार" के तहत एक व्हाट्स एप्प नम्बर जारी किया गया था। विपिन आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व जेठुसिंह करनोत आरपीएस वृताधिकारी सोजत के निर्देशन अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही अभियान के तहत 10.10.2025 को उरजाराम थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा मय जाप्ता द्वारा नयागांव स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों को चैक किया गया। इसी दौरान सोजत की तरफ से आ रही केटा कार नम्बर RJ30CB3066 नाकाबंदी के दौरान रूकने का ईशारा किया तो नाकाबंदी तोडकर भाग रही केटा कार का पीछा किया तो कार चालक अपनी गाडी को नयागांव से अबकाई ढाणी के रास्ते पर छोडकर भाग गया। केटा कार की तलाशी ली गई तो उसमें अवैध मादक पदार्थ 45.670 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया। जिसे बरामद कर मुलजिम की तलाश की जा रही है। अज्ञात मुल्जिम के खिलाफ जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।