03 स्थायी वारंटी 13 गिरफ्तारी वारंटी व प्रकरणों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

03 स्थायी वारंटी 13 गिरफ्तारी वारंटी व प्रकरणों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

03 स्थायी वारंटी 13 गिरफ्तारी वारंटी व प्रकरणों में वांछित 11 आरोपी है शामिल

बालोतरा/ जिले में 30 स्थानोंपर नाकाबन्दी कर 536 वाहनों की गहन चैकिंग।पुलिस अधीक्षक  ने नाकाबंदी का औचक निरीक्षण किया।कुल 58 चालान कर 11 वाहन एमवी एक्ट के तहत जब्त किए।

पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त स्थाई/गिरफ्तारी/कुर्कीमें लिप्त स्थाई/गिरफ्तारी/कुर्की वांरटी एवं अपराध करने के बाद फरार चल रहे आरोपियों व इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन हेतु पुलिस नियंत्रण कक्ष बालोतरा के मार्फत जारी दिशा-निर्देशानुसार हरफूलसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारीगण के नेतृत्व में गठित अलग-अलग कुल 20 पुलिस टीमों द्वारा डीसीआरबी व साईबर सैल द्वारा तकनीकी सहयोग सूचना एवं परम्परागत पुलिसिंग से धरपकड़ अभियान चलाकर प्रकरणों में वांछित अपराधियों इनामीअपराधियों गिरफ्तारी वारंटियों व स्थायी वारंटियों के संदिग्ध/स्थाई निवास स्थानों पर दबिश देकर प्रकरणों में वांछित कुल 11आरोपी 03 स्थायी वारंटी 13गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 27 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में

सफलता हासिल की है। इसी प्रकार बालोतरा पुलिस द्वारा 30 स्थानों पर नाकाबंदी की गईजिसका पुलिस अधीक्षकबालोतरा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। नाकाबंदी के दौरानकुल 536 वाहनों की सघन चैकिंग कर 58 चालान किए गए तथा 11 वाहन एमवी एक्ट के तहत जब्त किए गए एस पी रमेश ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त गिरफ्तारी वारंटी स्थाई वांरटी एवं अपराध करने के बाद फरार चल रहे आरोपियों एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कल दिनांक 7 दिसंबर को कुल 20 पुलिस टीमों का गठन किया गया। दबिश के लिए पुलिस टीमों को दिए गए टास्क अनुसार रूट तैयार कर अंतिम रूप दिया गया।जिसके तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अपराधियों गिरफ्तारी वारंटियों व स्थायी वारंटियों के संदिग्ध/स्थाई निवास स्थानों पर दबिश देकर प्रकरणों में वांछित कुल 11 आरोपी 03 स्थायी वारंटी 13 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।इस प्रकार कुल 27 मुलजिमों को गिरफ्तार कर प्रकरणों में अग्रिम अनुसंधान एवं स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों के निस्तारण करने में सफलता हासिल की है।