ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बागावास दरगाह पर आगजनी को लेकर कठोर कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के प्रदेश अध्यक्ष जमील खान, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू भाई फ्रिज वाला पाली जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन हबीबी, विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज के निर्देश अनुसार उपखण्ड अधिकारी मासिंगा राम जांगिड़ को ज्ञापन सौंपा। बार बार दरगाह पर कर रहे तोड़ फोड़ आगजनी को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने ओर दरगाह पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने की मांग की। इस दौरान ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज, उपाध्यक्ष जावेद अली रंगरेज, उपाध्यक्ष वकील सिलावट सचिव चांदू खां, सचिव नौशाद अली, सचिव जावेद सचिव कासिम प्रवक्ता नदीम एजाज अहमद असलम भाई सलाहकार जावेद टॉक, इरफान घोसी, सोशल मीडिया इंचार्ज तालीम अली रंगरेज सोशल मीडिया इंचार्ज इमरान खान संगठन मंत्री जहांगीर सिलावट, संगठन मंत्री आसिफ सिलावट संगठन मंत्री इरफान बागड़ी, प्रवक्ता नदीम खान, जावेद सिलावट अब्दुल रशीद टाक, अफजल सिलावट सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।