आदर्श पड़ोस -आदर्श समाज निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को इनामात से नवाजा

आदर्श पड़ोस -आदर्श समाज निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को इनामात से नवाजा

आदर्श पड़ोस -आदर्श समाज निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को इनामात से नवाजा 

रिपोर्ट मुमताज अली 

ब्यावर। ग्राम -बाड़िया भाऊ में पड़ोसियों के अधिकार " आदर्श पड़ोस -आदर्श समाज" निबन्ध प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले छात्र-छात्राओं का इनामात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुमताज़ अली सहसचिव जमाअते इस्लामी हिन्द, ज़िला अजमेर, ब्यावर व राजसमन्द ने की। मुख्य अतिथि मौलाना शरीफुलहन थे।

कार्यक्रम की शुरूआत आदिल अहमद ने तिलावते कुरआन से की। इसके बाद मौलाना शरीफुहसन ने कहा कि प्यारे बच्चों अभी से अगर मजमून वगेरह लिखने की आदत डालोगे तो यह हमेशा काम आने वाली चीज है। लेकिन एक बात जरूर याद रखना कि अपनी लेखनी में हमेशा अपनी कलम या पेन से अच्छी बातें ही लिखें जो लोगों को सही रुख मिले। आप और हम सब जानते कि पार्टिसिपेट लेने पर सबके सब ही फर्स्ट डिवीजन तो ला नहीं सकते। लेकिन जब भी ऐसा मौका हो तो जरूर ऐसे कम्पीटिसनों में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। मुमताज़ अली सहसचिव जमाअते इस्लामी हिन्द, ज़िला अजमेर, ब्यावर व राजसमन्द ने इस मौके पर कहा बच्चों आप ही इस समाज मेमार हो आगे चल समाज,देश की कमान आप ही लोगों समाभालना है। इसलिए ऐसे कम्पीटिसनों के जरिए आप लोगों को तैयार किया जा रहा है। आप लोग जानते हो इस मुहिम के जरिए जमाअते इस्लामी हिन्द ने पड़ोसियों के अधिकार विषय पर लाखों लोगों तक इस पैगाम को पहुंचाया गया। और यह काम हमेशा करने का है। आप सभी से उम्मीद है कि आप सभी इस भाईचारे व प्यार मुहब्बत के पैगाम को हमेशा याद रखेंगे और अपने जीवन में उतारेंगे। टाप टेन पार्टिसिपेट करने वाले छात्र-छात्राएं ख़दीज़ा ताहिरा,समीर काठात,ज़ोया बानो,आयान काठात, वाजिद काठात,आस्मीन बानो, आलिया बानो,नाज़िया बानो, आशा बानो व नजमुस्सहर को कापी,पेन, पेन्सिल,रबर,सोपनर व अन्य सामान बतौर इनाम दिए गए । इस मौके पर सायर काठात, इंजीनियर रज़्ज़ाक़ काठात, सीमा बानो,नाज़िया बानो,तस्लीमा बानो व अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनवर काठात कार्यकारणी सदस्य यूथ फोरम राजस्थान ने किया। दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।