सोजत के राही, भटनागर व गौरी गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026 से सम्मानित
सोजत के राही, भटनागर व गौरी गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026 से सम्मानित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के ख्यातनाम कवि शायर पत्रकार अब्दुल समद राही, बाल साहित्य लेखक चिंतक व समीक्षक डॉ रामस्वरूप भटनागर कवि, कथाकार, चित्रकार डॉ रशीद गौरी को आदर्श समाज समिति इंडिया, सूरजगढ़ के तत्वावधान में हुए राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026 से सम्मानित किया गया। बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त डीजीपी रवि प्रकाश महरड़ा, अध्यक्ष राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त जॉइंट सेक्रेटरी इन्द्र राज सिंह वरिष्ठ अतिथि राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट की डायरेक्टर निकिता थालोर व आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने सोजत की तीन शख्शियत अब्दुल समद डॉ रामस्वरूप भटनागर व डॉ रशीद गौरी को सम्मान पत्र, मोमेंटो साफा व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समाजसेवी चांद कोर देवी के सानिध्य में आयोजित
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बजरंग लाल गाँधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। अतिथियों का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा लेखक धर्मपाल गाँधी की स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक ‘स्वाधीनता की दास्तान’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर ने किया।
सोजत की अपने अपने क्षेत्र की तीन शख्शियत को मिले इस सम्मान पर वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, उमाशंकर द्विवेदी, नवनीत राय रुचिर असलम कुरैशी, राजेन्द्र व्यास, मुकेश चौहान, मोहनसिंह लखावत, हरीश व्यास, महेंद्र मेहता, वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार अरुण जोशी, कैलाश गहलोत, प्रकाश राठौड़, ओम पाराशर, धन्नाराम परिहार, महेश भट्ट, सुरेश पंवार, अमीर रजा, राकेश भटनागर, दिलखुश गहलोत, अकरम खान, ओम सागर, अजय जोशी, अशोक गहलोत, भवानी सिंह बागावास, ओमप्रकाश बोराणा, व भामाशाह अनोपसिंह लखावत, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी, अशोक सेन, डॉ चेनाराम चौधरी, डॉ अशोक गहलोत, डॉ देवीसिंह चौधरी, डॉ सुरेश चौधरी, डॉ मनीष कावड़िया, कुसुम देवी लोढ़ा अब्दुल गनी ताजक, दिनेश सोलंकी असलम मिस्त्री मास्टर हाजी अब्दुल सलीम सिलावट अयूब कुरैशी, एडवोकेट आमिर खान पप्सा सिलावट, ठेकेदार रिजवान खताई एडवोकेट जुगल किशोर दवे ईश्वर दास पुरुषवाणी शिवलाल जोशी झूमर लाल गर्ग शंकर लाल पारीक एडवोकेट पंकज त्रिवेदी बाबू खान मेहर शाहबाज खान, अनवर पठान फकीर मोहम्मद पठान नर्सिंग ऑफिसर मोहम्मद इकबाल सिलावट, ठेकेदार मोहम्मद यूसुफ खताई, जावेद नेता, इरशाद सिलावट, राजेन्द्र पंवार टेलर, इरफान अहमद शेख सहित गणमान्य जन ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।