अरावली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: लिया संज्ञान, CJI की अध्यक्षता में 3 जजों की बेंच
*अरावली विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: लिया संज्ञान, CJI की अध्यक्षता में 3 जजों की बेंच आज करेगी सुनवाई*
सुप्रीम कोर्ट अरावली रेंज की नई परिभाषा पर स्वत: संज्ञान लेकर फिर से सुनवाई करेगा। पर्यावरणविदों को चिंता है कि 100 मीटर ऊंचाई के मानदंड पर आधारित यह परिभाषा अरावली के बड़े हिस्से को खनन के लिए खोल देगी। सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी।