हज यात्रियों की सेवा इबादत से कम नहीं, ट्रेनर्स की मेहनत सराहनीय : मुक़ीत खान

हज यात्रियों की सेवा इबादत से कम नहीं, ट्रेनर्स की मेहनत सराहनीय : मुक़ीत खान

हज यात्रियों की सेवा इबादत से कम नहीं, ट्रेनर्स की मेहनत सराहनीय : मुक़ीत खान

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

नई दिल्ली, ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन मुक़ीत खान ने देश भर के हज ट्रेनर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की जमकर प्रशंसा की है | उन्होंने कहा कि हज का पवित्र सफ़र न केवल इबादत है, बल्कि इसके लिए सही ज्ञान और जानकारी होना भी बेहद ज़रूरी है, इस ज़िम्मेदारी को देश के कोने-कोने में हज ट्रेनर्स बखूबी निभा रहै हैं,

श्री खान ने अपने संदेश में कहा कि सभी ट्रेनर्स ने जिस ईमानदारी, कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने-अपने ज़िलों और शहरों के हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया है वह वास्तव में प्रशंसा के योग्य है,उन्होंने न केवल इस लम्बी यात्रा की बारीकियों और तकनीकी दिक्क़तों को दूर कर सफ़र को आसान बनाया है बल्कि यात्रियों के मन में हज के नियमों को सुन्नत के अनुसार निभाने का जज़्बा भी पैदा किया है, ट्रेनर्स की यह कोशिश अल्लाह की राह में की गई एक बहुत बड़ी सेवा है |

चेयरमैन ने आगे कहा कि हज यात्रियों की सेवा का यह जज़्बा किसी बड़ी इबादत से कम नहीं है, सभी ट्रेनर्स ने अपने निजी और क़ीमती समय का त्याग करके जिस तरह लोगों का मार्गदर्शन किया है उसके लिए ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी दिल की गहराइयों से उनकी शुक्रगुज़ार है |