स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों को 4-बिन कचरा पृथक्करण की जानकारी दी
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों को 4-बिन कचरा पृथक्करण की जानकारी दी
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

सोजत। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सोजत द्वारा स्थानीय विद्यालय में स्वच्छता जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 4-बिन कचरा पृथक्करण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा एवं अन्य कचरे को निर्धारित बिन में अलग-अलग डालने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर पालिका द्वारा विद्यार्थियों को अपने घर एवं विद्यालय में स्रोत पर ही कचरा पृथक्करण करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का संदेश आमजन तक पहुंचाना रहा।