एक लड़की को दूसरी लड़की से हुआ प्यार अब वो  करना चाहती है शादी ,बड़ी समझाइश के बाद हुई राजी । अब नही करेगी शादी घर जानें को हुई तैयार

एक लड़की को दूसरी लड़की से हुआ प्यार अब वो  करना चाहती है शादी ,बड़ी समझाइश के बाद हुई राजी । अब नही करेगी शादी घर जानें को हुई तैयार
Photo the bhaswar times

 एक लड़की को दूसरी लड़की से हुआ प्यार अब वो  करना चाहती है शादी ,बड़ी समझाइश के बाद हुई राजी । अब नही करेगी शादी घर जानें को हुई तैयार ।

पाली जिले के रोहट क्षेत्र में दो पड़ोसी लड़कियों ने आपस में शादी करने का फैसला सोमवार की दोपहर काउंसिलिंग के बाद इनकार का फैसला लिया गया। सखी सेंटर में तीन राउंड की काउंसिलिंग के बाद दोनों अपने-अपने घर जाने के लिए सहमत हुई।हालांकि इस दौरान दोनों ने कहा कि वे दोनों आपस में शादी नहीं करेगी। दोनों के सहमती होने पर परिजन, पुलिस और सखी सेंटर प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली।

रात से सुबह तक काउंसिलिंग चली।सखी सेंटर प्रभारी देवी बामणिया ने बताया कि रविवार की शाम से लेकर सोमवार की दोपहर तक दोनों को कभी साथ तो कभी अलग-अलग बैठाकर काउंसिलिंग की। लेकिन दोनों आपस में शादी करने पर अड़ी रही। दोनों ने कहा कि उन्हें घर वाले नहीं समझते। वे एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझती हैं, इसलिए साथ रहकर एक-दूसरे का सहारा बनना चाहती है। उनकी बातों को सुनने के बाद केस वर्कर सोनिया जोशी, कुंती बाला, गीता देवी ने दोनों के साथ तीन राउंड की समझाइश की। इसके बाद सोमवार की दोपहर एक बजे दोनों वापस अपने घर जाने के लिए राजी हुई।

        यह था मामला दो लड़कियां आपस में शादी करना चाहती थी।

मामला पाली जिले के रोहट क्षेत्र के जैतपुर थाने का है।दोनों ने एसएचओ से कहा- हम एक-दूसरे से प्यार करती है और शादी करना चाहती है। हमारी शादी करवा दो, नहीं तो हम मर जाएगी। स्थिति को देखते हुए एसएचओ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और वरिष्ठ लोगों से उनकी बातचीत करवाई। लेकिन दोनों लड़कियां अपनी बात पर अड़ी रही। आखिरकार शाम को उन्हें पाली स्थित सखी सेंटर पर काउंसिलिंग के लिए लाया गया। पुलिस ने बताया- जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 20 साल की लड़की ने पड़ोस में रहने वाली 25 साल की सहेली से प्यार होने की बात बताई है। दोनों का कहना है कि पहले दोनों दोस्त थी, लेकिन फिर दोनों को ही प्यार हो गया। दोनों के घरवाले भी हैरान हे।दोनों लड़कियों को खूब समझाया। लेकिन दोनों अपनी बात पर अडिग रही। दोनों के परिवार के सदस्यों ने कहा- समाज में बदनामी होगी। हालांकि दोनों अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों लड़कियों ने घर जाने से इनकार कर दिया। ऐसे में एक्सपर्ट से काउंसिलिंग के लिए दोनों को सखी सेंटर भेजा गया है।