जैन समाज की भूमिका सेवा कार्यों में अनुकरणीय राकेश पंवार
जैन समाज की भूमिका सेवा कार्यों में अनुकरणीय राकेश पंवार
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार ने जीतो द्वारा आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि देशभर में सेवा के कार्यों में जैन समाज सदैव अग्रणी रहा है जैन समाज के कार्यों की प्रशंसा की जाए उतनी कम है सेवा के क्षेत्र के शिक्षा चिकित्सा वृक्षारोपण पर्यावरण रक्षा जीव दया में जैन समाज का योगदान अनुकरणीय है।
जीतो के नगरीय प्रतिनिधि हेमंत कुमार सिंघवी ने संबोधित करते हुए कहा कि जैन समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था जीतो द्वारा जैन समाज की आर्थिक सुदृढ़ता, सेवा तथा शिक्षा के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जैन समाज के युवाओं को रोज़गार, नौकरी के लिए जीतो रोजगार का प्रकल्प भी शामिल है।
जीतो जॉब्स के प्रभारी डॉ संजय जैन संबोधित करते हुए कहा कि देश भर में जीतो जॉब्स के द्वारा 180 से अधिक स्थानों पर जोब फ़ेयर आयोजित किये जा रहे हैं। जिसके तहत जॉब फेयर आयोजित किया गया।
इस जॉब फेयर का शुभारंभ संयोजक सीए गजेंद्र कुमार जैन समाजसेवी तरुण सोलंकी तथा जैन संघ के ललित कुमार पगारिया, गजेंद्र कुमार मेहता, सुरेश कुमार सुराणा, भंवरलाल भंडारी, दिलीप श्रीमाल, सुरेश बलाई, विनीत बलाई भूषिता सिंघवी तेजस्वीता सिंघवी द्वारा नवकार मंत्र का जाप करके किया गया।