जोजावर त्रिवेणी महादेव हुआ उज्जैन मय !

जोजावर त्रिवेणी महादेव हुआ उज्जैन मय !

जोजावर त्रिवेणी महादेव हुआ उज्जैन मय !
 
जोजावर/पाली (तरुण कुमार उदित)

जोजावर कस्बे में  त्रिवेणी महादेव का वार्षिक मेला भरा गया जिसमें आसपास के कहीं गांव से मेलार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

स्थानीय ग्राम जोजावर मे त्रिवेणी महादेव प्रांगण मे भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमे शिवरात्रि के उपलक्ष मे भजन संध्या का विशाल आयोजन किया गया ।  जिसमे   जोजावर   सरपंच पिंकी जैन, राकेश जैन पंचायत समिति सदस्य सुधा रावल, पूर्व सरपंच सोहन प्रकाश गादिया,  व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवलाल रावल, व्यापार मंडल पूर्व उपाध्यक्ष जोधाराम देवासी, अमित विक्रम प्रताब सिंह जोजावर रावला, आनंद राज सोनी, नेपालसिंह जोधा, सुकन रावल, किशोरदास, गुलाबसिंह राजपुरोहित, शैतान सिंह इंदा, रंजीत मालवीय, रमेश सुरेलिया, हरजीराम देवासी, नारायण लाल रावल, वाडपंच रावाराम देवासी, जितेंद्र गादिया, बाबूलाल, महेंद्र रावल, विनय रावल, लक्ष्मण सिंह रावत, मूलसिंह, काजल जैन, संजू भाई जैन, हिम्मत सिंह इंदा, मोंटू वैष्णव , अशोक भंसाली, विकाश  माली, लाबूराम वेरोणा, आंनद जैन, विनोद सैन, देवराज सुथार, दिनेश प्रजापत, राकेश सांखला, जोजावर समस्त चौकी स्टाफ एवं समस्त ग्रामवासी जोजावर व, मेला कमेटी मेंबर सहित ग्रामीणों ने शिरकत की।

भजन कलाकार संदीप सेजू , पवन मारवाड़ी, खुशबू माली ने गणपति वंदना के साथ भजन संध्या का आगाज किया।  तथा भोलेनाथ के भजनो से श्रोताओ को झूमने पर मजबूर हो गये।

साथ हि पुरा जोजावर शिवमय् हो गया। तथा दूसरे दिन जोजावर सत्यनारायण मंदिर से त्रिवेणी महादेव मंदिर तक भव्य वरघोड़े का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न जाकिया प्रस्तुत की गई।

साथ इसी मोके पर शिव भक्त हेमंत कुमार व दीपक सोनी , पुजारी महनोर रावल द्वारा अर्धनारी व महाकाल स्वरूप मे भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। जिसको लेकर दिन भर मंदिर प्रांगण मे भक्तो का ताँता लगा रहा। इस मौके पर सभी शिवभक्त उपस्थित थे ।