मारवाड़ जंक्शन की दोहिती नेहा मीना बनी जिला कलेक्टर ।

मारवाड़ जंक्शन की दोहिती नेहा मीना बनी जिला कलेक्टर ।
फोटो  जिला कलेक्टर नेहा मीना

मारवाड़ जंक्शन की दोहिती नेहा मीना बनी जिला कलेक्टर

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में किया कार्यग्रहण

मारवाड़ जंक्शन/पाली (तरुण कुमार उदित)
मारवाड़ क्षेत्र के मारवाड़ जंक्शन से जुड़े मीणा समाज के प्रतिष्ठित नागरिक चिमनसिंह मीणा की दोहिती नेहा मीना द्वारा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में जिला कलेक्टर पद पर कार्यग्रहण करने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर छा गई है।

  • नेहा मीना के मामा एवं जय श्री कृष्णा साई दर्शन हेल्पलाईन ग्रुप के मुख्य प्रबंधक देवेंद्रसिंह मीणा ने बताया कि नेहा ने इस पद पर नियुक्त होकर सभी को  गौरवान्वित किया है । नेहा मीना  चिमनसिंह मीणा एवं श्रीमती कृष्णा देवी मीणा की सुपुत्री डॉ शकुंतला मीणा (पूर्व प्राचार्य स्नातक कॉलेज सवाई माधोपुर ) की सबसे बड़ी पुत्री है। नेहा मीना की छोटी बहन डॉ निधि मीणा एवं छोटे भाई तेजस्वी मीणा भी आईएएस पद पर नियुक्त है।
  • नेहा मीना ने बताया कि इस पद पर पहुंचने तक की यात्रा में नानाजी नानीजी के संस्कार ही सफलता की सीढ़ी रहे हैं। मीणा समाज के प्रबुद्धजन एवं 36 कौम के प्रबुद्धजन ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।