स्थाई वारंटी गिरफ्तार
सात साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, जीआरपी जोधपुर की स्पेशल टीम की कार्रवाई
जोधपुर। जीआरपी थाना जोधपुर की स्पेशल टीम ने करीब सात वर्ष से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
मामला 25 जुलाई 2019 का है। रेलवे स्टेशन पाली पर खड़ी ट्रेन संख्या 17037 सिकंदराबाद एक्सप्रेस में ऑन-ड्यूटी टीटीई मोहम्मद नासिर के राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। वारंटी करीब सात वर्ष से फरार चल रहा था।
स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी थाना जोधपुर में स्पेशल टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। पुलिस को मिली मुखबिरी सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त 2026 को स्थायी वारंटी नरेन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह, जाति राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी जातुवास कालरी, थाना हमीरवास, जिला चूरू को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर केवल राम , पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत्त जोधपुर हरिराम सोनी के निर्देश तथा जीआरपी थाना जोधपुर थानाधिकारी मुक्ता पारीक, पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में की गई।
पुलिस टीम में थानाधिकारी मुक्ता पारीक, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश कांस्टेबल राजूसिंह एवं कांस्टेबल मुल्तानाराम शामिल रहे।