पेट्रोल पम्प पर हमला
पेट्रोल पम्प पर हमला जोधपुर मंडल नाथ चौराहा
स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात बदमाशों ने हमला कर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने पंप परिसर में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा
है कि इससे पहले भी बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक को धमकियां
दी थीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।