महाशिवरात्रि पर्व उल्लास से मनाया
रुद्राभिषेक कर शिव महिमा का किया गुणगान
श्रीश्री इच्छापूर्ति बालाजी मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
महाशिवरात्रि पर्व उल्लास से मनाया
पाली 15 फरवरी। शहर के महाराणा प्रताप नगर स्थित श्रीश्री इच्छापूर्ति बालाजी मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में दिन भर रुद्राभिषेक के साथ भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया।
पुजारी ओम प्रकाश श्रीमाली लापोद ने बताया कि महा शिवरात्रि पर अल सुबह से ही भगवान शिव के दर्शनों के लिए भक्तो की लम्बी कतारे रही। प्रातः पांच बजे एवं दोपहर के समय हुई महाआरती मे सभी दर्शनार्थी भक्तिरस मे गोते लगाने को मजबूर हो गए। वही मंहिला मंडल द्वारा शिव ब्यावला एवं भगवान शिव से ओत प्रोत भजन गाकर माहौल को अध्यात्मपूर्ण बना दिया।
रुद्राभिषेक कर रिझाया भगवान शिव को - पुजारी ने बताया कि इस मोके पर आचार्य पंडित विशाल श्रीमाली एवं वैभव के सानिध्य मे दम्पति निशा भटनागर पत्नि संजय भटनागर एवं मोनिका जयपाल एवं विक्रम सिंह परिहार ने विधि विधान से दूध दही शहद गुलाबजल भस्म तथा कुमकुम तिलक से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर उन्हे रिझाया। इस मोके पर श्रीमती जया बोहरा श्रीमती राजकुमारी परिहार तनुश्री कंव कुलदीप शर्मा राहुल कुमावत जितेंद्र सिंह विजय सिंह भवानी गुर्जर अरुण बंजारा बसंत साहू विनोद तिवारी लखन कुमार आदि मौजूद रहे। जिले मे स्थित शिव मंदिरों मे महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया. जोधपुर चोपासानी रोड़ स्थित जूना पति खेड़ा हनुमान मंदिर मे शिव mndal के तत्ववधान अध्यक्ष हेमंत बोहरा के नेतृत्व मे भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. भजन गायक गणपत नारायण जोशी, राजेंद्र सोढा, महेश सेन जोधपुरी, महेश देवड़ा ने कर्णप्रिय भजन प्रस्तुत किए