भाटी करेंगे जन संवाद एवं जनसुनवाई 30को   

भाटी करेंगे जन संवाद एवं जनसुनवाई 30को   

भाटी करेंगे जन संवाद एवं जनसुनवाई 30 को    पाली/ राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के अध्यक्ष मदन लाल भाटी जिला मुख्यालय पर 30 दिसंबर 2025 संवाद कार्यक्रम एवं जन सुनवाई करेंगे.

  अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग शेखावत ने बताया कि राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग जयपुर द्वारा राज्य के भीतर स्थानीय निकायों (ग्रामीण/शहरी) के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के संबंध में अनुशंषाएं राज्य सरकार को एक निश्चित समय में प्रस्तुत करनी होती है। इस कारण अन्य पिछड़ा वर्ग का अनुभजन्य तरीके से अध्ययन करने हेतु आयोग जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर इस विषय में जनसुनवाई हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाने है जिसमें आम जनता राजनैतिक व्यक्तियों हितबद्ध व्यक्तियों एंव संस्थाओं के विचार जानने हेतु उनसे चर्चा की जाये और यदि कोई व्यक्ति / संस्था अपनी बात रखनी चाहे तो अध्यक्ष मदन लाल भाटी राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग जयपुर को 30 दिसम्बर 2025 को जिला कलक्टर सभागार मे पेश कर सकता हें इस जनसुनवाई व संवाद कार्यक्रम मे कोई भी उपस्थित रहकर संवाद या जन समस्या रख सकता हें.