विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

बच्चों द्वारा रंग बिरंगी नृत्य प्रस्तुतियों ने मन मोहा 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी ने कहा कि देश में कई प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने विचारों से स्वतंत्रता के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कोट्स आज भी गणतंत्र दिवस पर प्रेरणा और ऊर्जा देते हैं। गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम पारीक थे, विशिष्ट अतिथि धन्नाराम सोलंकी, शायर कवि अब्दुल समद राही, मुरलीधर जोशी, राजेश मारू, मांगीलाल सिरवी, कानाराम सिरवी थे। कार्यक्रम का आगाज ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ किया गया। तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों ने व्यायाम प्रदर्शन किया वहीं 

बच्चों द्वारा नृत्य गीत कविता भाषण आदि रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मन मोहा। कार्यक्रम का सरस संचालन शिक्षक दुर्गेश व्यास व आशा माली ने किया। कार्यक्रम में शाहबाज खान पूनम भटनागर गजेंद्र सिंह मफावत नरेंद्र मारू पारस जांगिड़ विजयलक्ष्मी दवे विद्या भार्गव किरण व्यास बाबू खां सिंधी सहित कई गणमान्य जन व अभिभावक उपस्थित थे। समझ में बच्चों की हौसला अफजाई के लिए कई तरह की घोषणाएं की गई।