बालराई के पास हाइवे निकट महापड़ाव
जिले के बालराई के पास हाइवे निकट महापड़ाव पाली /राष्ट्रीय पशुपालक संघ एवं पर डीएनटी समाजों की ओर से शनिवार दूसरे दिन भी बालराई के निकट हाईवे किनारे महापड़ाव जारी रखा और मांगे नहीं मनाने पर हाइवे जाम करने की धमकी दी है । इससे पिंडवाड़ा-ब्यावर हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। शुक्रवार शाम 4 बजे से हाईवे बंद कर 5 किलोमीटर पहले दोनों तरफ बेरिकेड लगा आवाजाही को रोक दिया गया है।
डीएमटी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पशुपालक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह देवासी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार वार्ता करें जिले के कलेक्टर एलएन मंत्री और एसपी आदर्श सिधु के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात है। लालजी देवासी का कहना है कि वे अपनी मांगों के निपटारा होने तक महापड़ाव में डटे रहेंगे।
राष्ट्रीय पशुपालक संघ व राजस्थान में डीएनटी घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त संघर्ष समिति की ओर से प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को बालराई गांव के पास हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने महापड़ाव डाल दिया महापड़ाव पर लोगों का सुबह से ही आना शुरू हो गया था। कई लोगों ने रात महापड़ाव स्थल पर ही बिताई।
शुक्रवार को महापड़ाव के बाद ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया है। कई ट्रक ड्राइवर हाईवे पर फंस गए है। ऐसे में उन्हें रात भी सड़कों पर बितानी पड़ी। ऐसे में यहां फंसे ट्रक ड्राइवरों ने बीच सड़क पर ही खाना बनाना शुरू कर दिया गया। पाली से सिरोही और सिरोही से पाली आने वाले दोनों रूट पर 5-5 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।
सिरोही से पाली की तरफ आने वाले वाहनों को सांडेराव से बाली सादड़ी नाड़ोल और हेमावास से रुट से निकाल रहे है। पाली से सिरोही जाने वाले वाहनों को हेमवास नाड़ोल सादड़ी और बाली से सांडेराव होते हुए डायवर्ट किया गया है। महापड़ाव से 5 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने बेरिकेड लगा वाहनों को रोक दिया है।
बाड़मेर के शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हनुमान बेनीवाल ने महापड़ाव का समर्थन दिया हैं.महापड़ाव के चलते शनिवार सुबह ही भी पाली से सुमेरपुर की तरफ जाने वाले हाईवे को बंद रखा गया है और रूट डायवर्ड कर वाहन चालकों को हेमावास होते हुए जाने के लिए कहा जा रहा है। अपनी मांगो के पूरा न होने तक डटे रहने का निर्णय लिया गया. पुलिस ने हल्की लाठी भांजी हैं. राष्ट्रीय पशुपालक संघ व राजस्थान में डीएनटी घुमंतु अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त संघर्ष समिति ने पांच मांगों में डीएनटी मंत्रालय बनाने।आवासीय भूमि का पट्टा दिया जाए।बच्चों की शिक्षा के लिए अलग बजट तय हो।पंचायत व शहरी निकायों में सीटें आरक्षित हों।जातियों की सूची में विसंगतियों को दूर किया जाए।सरका
जिले के बालराई के पास हाइवे निकट महापड़ाव पाली /राष्ट्रीय पशुपालक संघ एवं पर डीएनटी समाजों की ओर से शनिवार दूसरे दिन भी बालराई के निकट हाईवे किनारे महापड़ाव जारी रखा और मांगे नहीं मनाने पर हाइवे जाम करने की धमकी दी है । इससे पिंडवाड़ा-ब्यावर हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। शुक्रवार शाम 4 बजे से हाईवे बंद कर 5 किलोमीटर पहले दोनों तरफ बेरिकेड लगा आवाजाही को रोक दिया गया है।
डीएमटी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय पशुपालक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह देवासी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार वार्ता करें
जिले के कलेक्टर एलएन मंत्री और एसपी आदर्श सिधु के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात है। लालजी देवासी का कहना है कि वे अपनी मांगों के निपटारा होने तक महापड़ाव में डटे रहेंगे।
राष्ट्रीय पशुपालक संघ व राजस्थान में डीएनटी घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त संघर्ष समिति की ओर से प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को बालराई गांव के पास हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने महापड़ाव डाल दिया महापड़ाव पर लोगों का सुबह से ही आना शुरू हो गया था। कई लोगों ने रात महापड़ाव स्थल पर ही बिताई।
शुक्रवार को महापड़ाव के बाद ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया है। कई ट्रक ड्राइवर हाईवे पर फंस गए है। ऐसे में उन्हें रात भी सड़कों पर बितानी पड़ी। ऐसे में यहां फंसे ट्रक ड्राइवरों ने बीच सड़क पर ही खाना बनाना शुरू कर दिया गया। पाली से सिरोही और सिरोही से पाली आने वाले दोनों रूट पर 5-5 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।
सिरोही से पाली की तरफ आने वाले वाहनों को सांडेराव से बाली सादड़ी नाड़ोल और हेमावास से रुट से निकाल रहे है। पाली से सिरोही जाने वाले वाहनों को हेमवास नाड़ोल सादड़ी और बाली से सांडेराव होते हुए डायवर्ट किया गया है। महापड़ाव से 5 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने बेरिकेड लगा वाहनों को रोक दिया है।
बाड़मेर के शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हनुमान बेनीवाल ने महापड़ाव का समर्थन दिया हैं.
महापड़ाव के चलते शनिवार सुबह ही भी पाली से सुमेरपुर की तरफ जाने वाले हाईवे को बंद रखा गया है और रूट डायवर्ड कर वाहन चालकों को हेमावास होते हुए जाने के लिए कहा जा रहा है। अपनी मांगो के पूरा न होने तक डटे रहने का निर्णय लिया गया. पुलिस ने हल्की लाठी भांजी हैं. राष्ट्रीय पशुपालक संघ व राजस्थान में डीएनटी घुमंतु अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त संघर्ष समिति ने पांच मांगों में डीएनटी मंत्रालय बनाने।आवासीय भूमि का पट्टा दिया जाए।
बच्चों की शिक्षा के लिए अलग बजट तय हो।
पंचायत व शहरी निकायों में सीटें आरक्षित हों।
जातियों की सूची में विसंगतियों को दूर किया जाए।सरकारी नौकरी व शिक्षा में 10% आरक्षण दिया जाए की मांग रखी हैं.नौकरी व शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए की मांग रखी हैं.