भामाशाह एवं समाजसेवी अनोपसिंह लखावत रेंदड़ी का 55 वां जन्मोत्सव कल
भामाशाह एवं समाजसेवी अनोपसिंह लखावत रेंदड़ी का 55 वां जन्मोत्सव कल
पेंशनर समाज भवन में सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया जाएगा लखावत का बहुमान
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। भामाशाह एवं समाजसेवी अनोपसिंह लखावत रेंदड़ी का 55 वां जन्मोत्सव पेंशनर समाज भवन में उनके जन्मदिन 9 नवम्बर को शाम 4 बजे हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिसमें नगर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा लखावत का भव्य बहुमान किया जाएगा। निकटवर्ती गांव रेन्दड़ी में 9 नवम्बर 1971 को अनोपसिहं का जन्म माता श्री निहाल कंवर की उज्ज्वल कोख से स्व-पिताश्री बलवन्त मिह जी के घर में हुआ आपने स्व० पिताश्री बलवन्त सिंह के स्वर्गवास 6 जुलाई 2006 के बाद तन मन और धन से अपना जीवन सामाजिक सेवा हेतु समर्पित कर दिया। आप राज्य सरकार से शिक्षाभुषण भामाशाह पुरुस्कार से सम्मानित हुए। आज तक कई क्षेत्रों में माताश्री निहाल कंवर पत्नी मंजू कंवर व पुत्री निधि लखावत के साथ सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में सतत् सेवा कार्य कर रहे हैं। आपकी सेवा भावना वह सामाजिक सरोकार को देखते हुए सामाजिक संस्थाओं द्वारा आपका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा अभिनंदन समारोह को लेकर सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है।