नैत्रहीन बच्चो संग नवकार स्कुल ने मनाया क्रिसमिस
"नैत्रहीन बच्चो संग नवकार स्कुल ने मनाया क्रिसमिस
जोधपुर /स्थानिय नैत्रहीन विद्यालय के दिव्यांग छात्रों एवं नवकार किड्स स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस पर्व की सच्ची खुशी के लिए सामाजिक भ्रमण किया गया। यह अनुभव वास्तव में अद्भुत और जीवन बदल देने वाला था। उन नन्हे सितारों को चमकते देख हमें ऐसी सीख मिली जो कोई कक्षा नहीं सिखा सकती। सामाजिक उत्थान हेतु धार्मिक एवं देशभक्ती के भजन गीत जिसमे गायत्री मंत्र नवकार मंत्र लोगस रंग-दे-बसंती हनुमान चालीसा श्रीकृष्ण-गोविंद हरे-मुरारी भजन इत्यादी की प्रस्तुती की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष छगनलाल सालेचा कोषाध्यक्ष तेजपाल जैन लखपतराज सिंघवी इन्द्रप्रकाश जांगिड़ व प्रदीप यादव द्वारा नवकार विद्यालय से पधारे हुए शिक्षकों निर्मल बालिया संगिता बालिया कशिश भंडारी प्रियांशी छाजेड़ हर्षिता पेशवा झील मेहता करूणा तातेड़ का पुष्पहारों से स्वागत किया गया तथा नवकार किड्स विद्यालय द्वारा नैत्रहीन बच्चो को मिठाई एवं भोजन करवा कर अनुकरणिय कार्य किया। संस्था द्वारा अनुमोदना कर आभार व्यक्त किया गया।