मारपीट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार     

मारपीट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार     

मारपीट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार                    जोधपुर / देचू पुलिस ने महिला से मारपीट करने वाले दूसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया हैं.मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

देचू थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। 11 सितंबर की सुबह प्रार्थी की माता मवेशी चराने गई थी। इस दौरान गांव के असरफ और उसके एक साथी ने उनसे बहसबाजी शुरू कर दी।असरफ ने लाठी से उनके सिर पर वार किया जिससे वे गिर गईं। इसके बाद आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़कर लज्जा भंग की। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच ट्यूबवेल खुदवाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में दोनों ने हमला कर दिया।