पाली विधायक भाटी के निरीक्षण में बांगड़ अस्पताल में मिली अव्यवस्थाए
पाली विधायक भाटी के निरीक्षण में बांगड़ अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार
पाली। राजकीय बांगड़ चिकित्सालय का विधायक भीमराज भाटी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं और अव्यवस्थाएं सामने आईं है। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार 72 संविदा चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों का मानदेय पिछले तीन माह से बकाया है। लेखाकार विनोद चौहान ने बताया कि अंतिम भुगतान अगस्त 2025 में हुआ था। विधायक महोदय ने लेखाकार को तीन दिन के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर सारी जिम्मेदारी उनकी होगी।
*जन्म प्रमाण-पत्र और OPD में परेशानी*
*जन्म प्रमाण-पत्र कक्ष के निरीक्षण में आमजन ने शिकायत की कि प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं हो रहे हैं।*
*डाटा एंट्री ऑपरेटर पर प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा। विधायक भाटी ने अधीक्षक को तुरंत प्रभाव से उक्त कार्मिक को इस कार्य से हटाकर परिसर के अन्य कार्य में लगाने का निर्देश दिया।*
*OPD स्लीप काउंटर समय पर शुरू न होने से लंबी कतारें लगने और चिकित्सकों से परामर्श में विलंब होने की शिकायत भी मिली।*
*एक्स-रे कक्ष में लोगों ने बताया कि एक्स-रे करने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने में अधिक समय लगता है, जिससे OPD समय पूरा होने तक जांच पूरी नहीं हो पाती।*
*रेडियोलॉजिस्ट विभाग के प्रभारी ने सात रेडियोलॉजिस्ट की आवश्यकता के मुकाबले रेडियोलॉजिस्ट की कमी बताई, जिसके कारण प्रतिदिन केवल लगभग 200 सोनोग्राफी हो पा रही हैं और सोनोग्राफी समय पर नहीं हो पा रही है*
*टी.बी. कार्यक्रम के स्पूटम कलेक्शन सेंटर में संविदा चतुर्थ कार्मिक द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट की बकेट खाली नहीं की जा रही थी।*
*ठेकेदार द्वारा संविदा कार्मिकों को मानदेय का भुगतान ऑनलाइन प्रक्रिया से सीधे उनके खाते में करने और नगद भुगतान न करने के निर्देश दिए गए।*
*साइकिल स्टैंड संचालक द्वारा निश्चित राशि से अधिक वसूली की शिकायत पर, ठेकेदार का व्यवहार उचित न होने के कारण तीन दिन में अनुबंध समाप्त करने का निर्देश दिया गया।*
*लेखाकार से विधानसभा के चार प्रश्नों का उत्तर न देने और एक प्रश्न का उत्तर गलत देने के लिए भी जवाब मांगा गया जिस पर लेखाकार ने कोई उत्तर नहीं दिया।*
*मोर्चरी के निकट गंदगी और न्यू
*आउटडोर के कमरा नंबर 101 से 120 तक के शौचालयों का ड्रेनेज सिस्टम सक्रिय न होने से शौचालयों के गंदे रहने के मामलों पर भी सफाई और सुधार के निर्देश दिए गए।*
*विधायक भाटी ने अस्पताल अधीक्षक को व्यवस्थाओं में सुधार करने, अधिक कैमरे लगाने और संविदा चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों (72) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटरों (74) की अनुपस्थिति पर भी संज्ञान लिया।*
*संविदा फर्म के ठेकेदार को दो बार बुलाए जाने पर भी वह उपस्थित नहीं हुआ।*
*निरीक्षण में आई कमियों को लेकर विधायक भीमराज भाटी शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई,पार्षद मेहबूब टी युवा नेता कनिष्क शर्मा,श्रवण भाटी सहित अन्य ने जिला कलेक्टर से मिलकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है*