शहर जलापुर्ति 20 दिसंबर को बन्द रहेगी
*जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति 20 दिसंबर को बन्द रहेगी*
जोधपुर। जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट पम्प हाउस पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 20 दिसंबर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी।
जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 20 दिसंबर को होने वाली जलापूर्ति 21 दिसंबर को तथा 21 दिसंबर को होने वाली जलापूर्ति 22 दिसंबर को की जायेगी।
जन स्वास्थ्य एवं अभियात्रिकी विभाग जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 20 दिसंबर को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 21 दिसंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 22 दिसंबर को एवं 22 दिसंबर को की जाने वाली जलापूर्ति 23 दिसंबर को की जायेगी।