बंद घर मे चोरी
बंद घर मे चोरी जालोर के भाद्राजून थाना क्षेत्र के मालगढ़ गांव में चोरों ने एक बंद घर का दरवाजा तोड़कर 5 तोला सोने के जेवर 400 ग्राम चांदी और करीब 1 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। घटना का पता तब चला जब मंदिर की चाबी लेने पहुंचे रिश्तेदार ने घर का दरवाजा टूटा देखा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही
मालगढ़ के सरपंच वागाराम ने बताया कि पाली जिले के गोदावास हाल मालगढ़ निवासी आषिश कुमार पुत्र कर्णराज जैन गांव में करीब 25 साल से किराणा की दुकान चला रहा है। उसकी मां की तबीयत खराब होने पर वह 18 फरवरी को जालोर से पाली गया था आशीष के गांव पहुंचने पर घर की जांच की गई। घर में रखे करीब 5 तोला सोने का हार 400 ग्राम चांदी की तोड़ी और लॉकर में रखे करीबएक लाख रुपए नकद गायब मिले। चोर लॉकर भी उठाकर ले गए।
गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि 18 फरवरी की रात तीन लोग एक बाइक पर गांव में आए थे। फुटेज में वे लॉकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।