नकद राशि व गहने हड़पने का लगाया आरोप

नकद राशि व गहने हड़पने का लगाया आरोप

जोधपुर / राजीव नगर थाना क्षेत्र में 8 लाख रूपए  एवं गहने हड़पने का मामला सामने आया हैं. पीड़िता धापू ने पुलिस को बताया कि जब उसने व्यापार में पार्टनर से हिसाब-किताब मांगना शुरू किया तो आरोपियों ने बदनाम करने और उसके ट्रक ड्राइवर पति को मारकर कहीं फेंक देने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने 8 लाख रुपए, 6 तोला सोना और 46 तोला चांदी ले ली। धापू ने पुलिस से मांग की है कि उसके गहनों और रकम की बरामदगी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने पार्टनरशिप के बदले ज्वेलरी और नकद पैसे लेकर बाद में लौटाने से इनकार कर दिया। घटना राजीव गांधी नगर थाना इलाके की है।

थाने में दी रिपोर्ट में महादेव नगर उन्देड़ा निवासी धापू (27) पत्नी धर्माराम ने बताया कि उसने अपने भाई की शादी के समय एक लाख रुपए की जरूरत पड़ने पर रावणा राठौड़ चौक केरू निवासी छोटा देवी पत्नी घेवरराम से रुपए उधार लिये थे। जिन्हें किस्तों में चुकता कर दिया। इसी दौरान छोटा देवी और उसके परिवार से उसकी जान-पहचान बढ़ी। इसमें मंजू शांति नरेन्द्र यशोदा और लक्ष्मण शामिल हैं। धीरे-धीरे इनसे पैसों का लेन-देन शुरू हुआ। बाद में इन्होंने उसे ब्याज-बट्टे के कारोबार रिश्तेदारों से उधार पैसे लाकर इनको दिए।

धापू का आरोप है कि एक दिन मंजू घर पर आई। अधिक पैसे देने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो मंजू ने अपनी मां छोटा देवी और बहन शांति को फोन कर समाज में बदनाम करने की धमकी दी। इसी दौरान मंजू ने जबरन उसका 4 तोले सोने का रखड़ी सेट ले लिया। मंजू व उसके परिजनों ने बार-बार फोन और घर आकर धमकाया। धापू के घर से 6 आने के टोपस दो जोड़ी 15-15 तोला चांदी की पायल डेढ़ तोले का मंगलसूत्र और 16 तोला चांदी के अन्य गहने भी ले लिए।