टैगोर बस्ती मे विराट हिन्दू सम्मलेन संपन्न 

टैगोर बस्ती मे विराट हिन्दू सम्मलेन संपन्न 

टैगोर बस्ती मे विराट हिन्दू सम्मलेन संपन्न 

 युवाओं को योजना के तहत नशे की और धकेला जा रहा है - किशन प्रजापत

पाली/ शहर के टैगोर नगर बस्ती मे रविवार शाम को भगवा नारी शक्ति शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। साथ ही विराट हिन्दू सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसमे सेकड़ो की संख्या मे लोगों ने भाग लिया। 

समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूजनीय संत भरत नंद गिरी चेतन गिरी महाराज एवं मनमोहन दास महाराज का सानिध्य रहा तथा मुख्य वक्ता के तौर पर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत रहे। जिन्होंने हिंदुत्व को मजबूत करने की ओर कदम बढ़ाने के लिए आह्वान किया। समाज में व्याप्त बीमारियों को जातिवाद, कुटुंब प्रबोधन जैसे विषय पर उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होने बताया कि हिंदू एकता नहीं होने की वजह से हम कई राज्यों में अल्पसंख्यक हो चुके हैं। हम दो हमारे दो से जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है। समाज के युवा युवाओं को योजना के तहत नशे की और धकेला जा रहा है। इसमें परिवार को जागरूक होने की अति आवश्यकता है। पुज्य संत चेतन गिरी महाराज ने बताया कि आज हम टीवी धारावाहिक को से शिक्षा लेकर कुसंस्कारों की ओर बढ़ रहे हैं। संत मनमोहन दास महाराज ने बताया कि समाज में अच्छे सज्जन शक्ति के जागरण की जरूरत है। सज्जन शक्ति के जागरण से ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा। कार्यक्रम की शुरुआत अशोक चौहान द्वारा राष्ट्रीय भाव से ओतप्रोत राष्ट्रीय भजनों के साथ हुई। 

 श्रीमती प्रियंका चोपड़ा ने भी परिवार की महत्ता को लेकर संबोधित किया। नेमीचंद अखावत ने हिंदू सम्मेलन की आवश्यकताओं की जानकारी दी । कार्यक्रम में सचिव देवेंद्र डाबी ने बताया कि पहली बार बस्ती में सकल हिंदू समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। खेल एवं कला के श्रेणी के राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागी एवं 10वीं 12वीं और स्नातक स्नातकोत्तर के उच्चतम प्राप्ताँक वाले शिक्षार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में देवेंद्र डाबी महावीर मेहता,अरविंद मेहता भरत सिंह राजपुरोहित शेर सिंह समिति संरक्षक गिरधारी सिंह नरेश मेहता पुखराज सुथार अनिल मेहता डॉ जी एन अरोड़ा, ईश्वर सिंह चारण दर्शन तलवार कुंदन चौहान हुकमाराम कीर उषा अखावत, सुरेश पूरी सह सचिव शेर सिंह नरेश पांडे दिनेश बंजारा पवन खंडेलवाल, महावीर सालेचा अनिल उपाध्याय मदन सिंह नटवर जसवंत सिंह एडवोकेट मनीष राजपुरोहित पुनाराम चौधरी गजेंद्र सिंह डेंडा पर्वत सिंह टेवाली चीमन सिंह सूर्य प्रकाश पाटनेचा तारा प्रकाश खंडेलवाल सुरेश अग्रवाल मधुसूदन व्यास सज्जन पन्नालाल बंजारा हिंदू राम देवासी तथा अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम अध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित ने सबका आभार व्यक्त किया। मंच संचालउषा अखावत एवं ललित शर्मा ने किया।