द्वितीय चरण बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता
द्वितीय चरण बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पाली 2 फरवरी/सोमनाथ मंदिर धार्मिक स्थल पर द्वितीय चरण बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग एवं बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से प्रबंधक प्रियंका व्यास एवं परामर्शदाता भाग्यश्री गहलोत द्वारा विभागीय योजनाओं लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सुपरवाइजर पिंकी मीणा ने महिला संबल शिक्षा सेतु योजना तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की।
प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट योगेंद्र सिंह राठौड़ एवं काउंसलर चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट रेणुका जोशी द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पला.इन नंबर 181 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किन परिस्थितियों में इन सेवाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही विभाग द्वारा संचालित वेब एवं उषा केंद्रों की जानकारी भी आमजन को दी गई।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व पार्षद राकेश भाटी द्वारा सोमनाथ मंदिर परिसर में उपस्थितजनों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मंदिर पुजारी कमलेश रावल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.